चुवाड़ी अस्पताल में बनेगा 40 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर

--Advertisement--

Image

चंबा, भूषण गुरुंग

उपमंडल में कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में जल्द कोविड केयर सेंटर शुरू किया जाएगा, जिसमें चालीस बिस्तरों की व्यवस्था होगी। वर्तमान में कोविड मरीजों के लिए अलग से एंट्री के लिए गेट का कार्य चल रहा है। जैसे ही यह कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार काफी ज्यादा है। ऐसे में कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट तो किया जा रहा है जबकि, गंभीर मरीजों को डलहौजी और चंबा भेजना पड़ रहा है। यहां कोविड केयर सेंटर की कमी काफी खल रही है। ऐसे में प्रशासन के निर्देशों के बाद अब चुवाड़ी सिविल अस्पताल में ही कोविड सेंटर की व्यवस्था होगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी समोट डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि चुवाड़ी अस्पताल में कोविड केयर सेंटर जल्द शुरू होगा। कहा कि कोविड मरीजों की एंट्री के लिए अलग से दरवाजे का कार्य चल रहा है। कहा कि जैसे ही कार्य पूरा होगा, सेंटर शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...