65 साल से ऊपर की महिलाओं को भी पेंशन, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में 65 से 69 साल की वरिष्ठ महिलाओं को पेंशन देने के सरकार के ऐलान पर सोमवार को आदेश जारी हो गए हैं। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई, जिसमें साफ है कि बिना आय सीमा की शर्तों के वरिष्ठ महिलाओं को सरकार एक हजार रुपए प्रति माह की पेंशन देगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बाबत बजट में घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहना दिया गया है।  सरकार 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को पहले से ही डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दे रही है। सरकारी अधिसूचना  के अनुसार स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के तहत 65 से 69 साल की पात्र महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इसमें आय सीमा की कोई शर्त नहीं रखी गई है, जो अहम बात है। राज्य की करीब एक लाख महिलाओं को इस पेंशन योजना का लाभ सरकार प्रदान करेगी।

अधिसूचना में रखी गई शर्त के अनुसार कोई भी दंपति, जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुआ है, चाहे पति हो या पत्नी, उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ आयकरदाता दंपति को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। इनके अलावा जो भी 65 साल से ऊपर 69 साल तक की आयु की पात्र महिलाएं होंगी, उन्हें सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं, जिसकी घोषणा बजट में सरकार ने की थी। गौरतलब है कि राज्य में लाखों लोगों को सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है, जिस पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च होती है। इससे पहले जयराम सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा प्रदान की थी। अब सरकार ने 65 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए भी पेंशन की व्यवस्था कर दी है। (एचडीएम)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...