बिलासपुर पुलिस ने गस्त के दौरान भारी मात्रा मे पकड़ी चरस, कुल्लू से ले जा रहे थे दिल्ली 1किलो 16 ग्राम सहित तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

बिलासपुर सदर पुलिस थाना की टीम ने दिल्ली के युवाओं से चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। सदर पुलिस थाना के साथ चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दिल्ली के युवकों से एक किलो 16 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर थाना की टीम ने एसएचओ भूपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। तभी कुल्लू की तरफ से आई एक गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया।

गाड़ी में दिल्ली के तीन लोग सवार थे। चैकिंग के दौरान गाड़ी से एक किलोग्राम 16 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने गाडी में सवार युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...