विधायक अर्जुन ठाकुर ने कोविड वैक्सीनेशन केंद्र कोटला की व्यवस्था को जांचा

--Advertisement--

Image

कोटला –

जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन केंद्र कोटला का दौरा कर व्यवस्था को जाऺचा । अर्जुन ठाकुर ने व्यवस्था को बढ़िया बताते हुए कहा कि लोगों की मांग थी कि वैक्सीनेशन केंद्र अस्पताल की बजाए अलग जगह पर बनाया जाए। क्योंकि अस्पताल में कई प्रकार के मरीज आते हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर वैक्सीनेशन केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में बनाया गया है। उन्होंने वैक्सीनेशन केंद्र में कोविड-19 के नियम अनुसार बेहतर व्यवस्था के लिए अस्पताल स्टाफ , पुलिस स्टाफ व अन्य कोरोना वारियर्स की सराहना की।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वैक्सीन लगवाने के लिए भ्रांतियों में न आए । और सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना के बचाव के लिए घर में ही रहे। अगर जरूरत पड़े तो ही घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकले व 2 गज की दूरी बनाए रखें। उन्होंने पूर्व पंचायत प्रधान योगराज मेहरा कि समाज सेवा कोरोना संक्रमण होने पर व अंतिम संस्कार कराने में असमर्थ लोगों की सहायता करना आदि उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की ।

्डॉक्टरअभी शर्मा , डॉक्टर विकास मतलोटिया , डॉक्टर मनीष , वैक्सीनेटर मीनाक्षी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरेश व शंकुतला , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह , चैन सिंह आदि ने भी सहयोग दिया । इस मौके पर प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, योगेश शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश शर्मा, शिवकुमार आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...