कोरोना के संकट में आगे आए नूरपुर के युवा ईशान महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

जहां नूरपुर शहर में मामले बढ़ने से पूरे शहर में डर का माहौल है। वहा 20 साल के युवा ईशान महाजन आगे आये है। ईशान ने अब नूरपुर शहर में कोरोना संक्रमितों के घर घर जाकर उन्हें 2 समय का खाना व कोरोना से लड़ने के लिए ज़रूरी सामग्री व दवाईया निशुल्क में उपलब्ध की बात कही है ।

जिस भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को इसकी जरूरत है? उसे बस फोन कर अपना पता व कितने लोगों का खाना है? यह बताना होगा और उसे 2 समय का खाना निशुल्क पहुंचा दिया जाएगा।

ईशान ने बताया कि उन्होंने एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। अगर नूरपुर शहर में कोई भी संक्रमित मरीज है? जिसके परिवार में संक्रमण होने के कारण खाना बनाने की दिक्कत आ रही है? तो वह इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर सकता है और उससे दुपहर ओर रात का खाना घर तक पहुंचा दिया जाएगा। इसी के साथ साथ मास्क, सेनिटाइजर, ज़रूरी दवाइयां आदि सामग्री भी निशुल्क घर तक पहुंचा दी जाएगी।

ईशान ने यह भी बताया कि एक बार वह खुद भी शहर के घर कोरोना संक्रमित मरीज से बात कर उसका मनोबल बढ़ाएंगे व उन्हें सूचना देंगे कि अगर किसी भी सहायता की ज़रूरत पड़े तो हेल्पलाइन नम्बर 8261067777 पर फोन कर बताए। ईशान के साथ साथ नूरपुर के कई युवा भी उनके साथ नूरपुर को कोरोना मुक्त करवाने के लिए साथ दे रहे है । ऐसे में आपको बता दे कि ईशान नूरपुर के वार्ड नम्बर 1 के निवासी है व भाजपा के युवा नेता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR करने के दिए आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  दोहरी नागरिकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं...

शराब ठेका बंद करने को लेकर बस्सी पंचायत में दिन-रात धरने पर बैठी महिलाएं

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के सराज विधानसभा क्षेत्र की बस्सी...

पंचायत चुनाव में जमानत बचाने के लिए चाहिए 6 फीसदी वोट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी...

जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी, जानें काैन से जिले की सीट आरक्षित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की...