साहब! दस दिन से नहीं मिली आरटीपीसीआर रिपोर्ट

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

साहब! मुझे दस दिन से आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं मिली मिली है.जल्द दिलवा दें। मेरी हालत बहुत खराब है और इलाज में भी देरी हो रही है। कुछ ऐसी ही शिकायतें इन दिनों प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई कोविड-19 हेल्पलाइन में आ रही हैं।

छह मई से शुरू हुई हेल्पलाइन में अब तक 2242 फोन कॉल आ चुकी हैं। अधिकांश कॉल आरटीपीसीआर रिपोर्ट में देरी, एंबुलेंस दिलवाने, अस्पताल में मरीज को दाखिल करवाने, आशा वर्कर के दवा नहीं पहुंचाने के संबंध में हैं।

कॉल ऑपरेटर तुरंत इसे संबंधित जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी या फिर एंबुलेंस सेवा को रेफर कर देते हैं, ताकि समाधान हो सके। कॉल की स्थिति

कॉल, संख्या

जबाव दिया, 2143

पूछताछ संबंधी,1958

आपातकालीन,151

आपातकालीन कॉल का समाधान,146

फालोअप, 3

कुल,2242 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत

शिकायत, कुल, बंद, फॉलोअप

आक्सीजन संबंधी, 44,43,1

एंबुलेंस संबंधी,30,27,3

दवा संबंधी,29,28,1

अस्पताल संबंधी,19,19,0

टेस्ट संबंधी,18,18,0

होम आइसोलेशन संबंधी,11,11,0

कुल,151,146,5

नोट : छह मई से अब तक दर्ज शिकायतें शिकायतों को तुरंत संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने से समाधान भी हुआ है। कई लोग अब भी लॉकडाउन के नियम तक पूछने लग जाते हैं। -आशुतोष गर्ग, निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी विभाग।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को सचिवालय...

मनाली में मानवता शर्मसार! होटल में ठहरी 2 वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की प्रसिद्ध पर्यटन...

सिया हत्याकांड के आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, खुलेगा मर्डर का सच

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट के...