जयराम एवं नरेंद्र मोदी पूर्ण रूप से किसान हितैषी – के एल ठाकुर

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष 

समाचार पत्रों के दिनाक 15.05.2021 संस्करण में विधायक नालागढ़ की तरफ से छपी खबर के बारे में मैं पूरे विश्वास एवम सचाई के साथ कहता हूं कि किसानों को गुमराह मैं और मेरी पार्टी एवं प्रदेश सरकार और मोदी सरकार नहीं कर रही है।

हम सब जयराम एवं नरेंद्र भाई मोदी पूर्ण रूप से किसान वर्ग के हितैषी है। जिसका परिणाम है? कि पिछले कल ही किसान समान निधि की आठवीं किश्त किसान भाईयों के बैंक अकाउंट में डाल दी है।  किसानों को अनेकों अनेक लाभ केन्द्र व प्रदेश सरकार ने दिए हैं।

जैसे कि कृषि सिंचाई योजना कृषि बीमा योजना समय पर किसानों को बीज कीटनाशक एवं खाद उपलब्ध करवाने का प्रबंध हमारी सरकारों ने किया है। कांग्रेस शासन में तो खाद यूरिया की खरीद के लिए भी लाइने लगानी पड़ती थी। जबकि यूरिया जो किसानों को मिलना चाहिए था वह अन्य जगह ब्लैक में बेच दिया जाता था।

मोदी जी ने पहली बार सरकार बनाते ही नीम कोटड यूरिया बनाकर इसकी ब्लैक खत्म की तो जाहिर है कि किसान भाइयों को गुमराह मैं नहीं कर रहा हूं और ना ही मेरी पार्टी एवं सरकार व प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व कर रहा हैै। गुमराह आप (विधायक) एवं आप की कांग्रेस पार्टी का प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व कर रहा है । कृषि बिलों पर किसान आंदोलन उसी गुमराह करने का नतीजा है भोले-भाले किसानों को आप एवं आप की पार्टी गुमराह कर रही है।

इसलिए दिल्ली सीमा पर मुझे नहीं विधायक को जाना चाहिए और किसान भाइयों से माफी मांगनी चाहिए हमारा नेतृत्व तो किसान हितैषी है तथा किसानों को अनेकों सकीमे जिसमें कृषि बिल भी शामिल है ।किसानों की मदद करना चाहता है ताकि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाए,

जहां तक कृषि मंडी नालागढ़ में खोलने की बात है ।वह सब किसान भाइयों के साथ साथ राजनीति की जानकारी रखने वाले नालागढ़ विधानसभा के सभी प्रबुद्ध जन भी भली भांति जानते हैं की अनाज मंडी मेरी एवं किसान संघर्ष समिति की मांग पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 17,04, 21 को नालागढ़ के एक दिवसीय दौरे के दौरान मंजूर की और उसी वक्त प्रदेश सरकार एवं एफसीआई के अधिकारियों को औपचारिकता पूर्ण करके 10 दिन में अंदर अनाज मंडी यानी कि गेहूं की सरकारी खरीद केंद्र शुरू करने के आदेश दिए।

इसमें कोई किंतु परंतु की बात नहीं है यह सब इसलिए करना पड़ा क्योंकि पंजाब की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने हमारे किसान भाइयों को पंजाब की मंडियों में जाने से रोका एवं उनके साथ दुर्व्यवहार किया एक तरफ तो विधायक महोदया कहते फिरते हैं कि प्रदेश सरकार उनके कहने से कोई काम नहीं करती है।

दूसरी तरफ जब मेरे और भाजपा के लोगों के कहने से सरकार कार्य करती है तो उनको तकलीफ होती है और वह श्रेय लेने की कोशिश करते हैं ।वास्तव में हुए कोई भी विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं ।एवम् पूर्ण फ्लॉप होने की वजह से बोखलाहट में अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं और उन्होंने बताया की विधानसभा में भी अगर विधायक को नालागढ़ की जनता का पक्ष रखने में अगर विधायक को 10 मिनट बोलने का समय मिलता है तो 6 मिनट तो मेरी बुराई में ही लगा देते हैं। जो बचे हुए 4 मिनट होते हैंैं, उनमें से इधर-उधर की बातें ही करते रहते हैं ।

पूर्व विधायक ने कहा कि मैं विधायक को बोलना चाहता हूं कि अगर आपसे जनता के कोई कार्य नी हो पा रहे है तो आप मेरा सहयोग करे और जनता का कार्य होने दे जिससे की नालागढ़ की जनता के अधिक से अधिक कार्य हो सके। साथ में पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने सभी से अपील कि की कोविड-19 ने पूरे विश्व में एक विखराल रूप ले लिया है और हर दिन बहुत मोते हो रही है ।

इसके बारे में सभी के साथ चर्चा की साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया किया की अपना और अपने आस के सभी को क्रोना संकर्मन से बचाब रखने के बारे में सावधानी बरतें और किसी भी जरूर मंद जनता की सहायता करें और उन्होंने बताया की क्रोना की वजह से नालागढ़ में बहुमूलें जाने गई है मैं उनके और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी स्वेदना प्रकट करता हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...