
इन्दौरा: व्युरो
उपमंडल इंदौरा के अधीन आते पशु पालन विभाग के मोहटली पशु अस्पताल से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित चोचर गांव में पशु पालकों को अज्ञात बीमारी का डर सता रहा है कोविड-19 के इस दौर में जहां मनुष्य अपने जीवन की सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है वहीं दूसरी ओर पशुओं को भी इसी तरह की एक बीमारी ने आ घेरा है ।
मामला बलीर पंचायत के चोचर गांव के एक परिवार का है जहां अज्ञात बीमारी के कारण दुधारू पशुओं की मौत हो रही है। पशुपालक बलकार सिंह ने बताया कि वह अपनी गाय को पानी पिला रहा था । पानी पिलाने के बाद अचानक गाय को कंपकंपी शुरू हो गई और 15 मिनट में ही गाय की मृत्यु हो गई ।
स्थानीय पशु अस्पताल के कर्मचारियों को सूचित किया गया। लेकिन गाय की मृत्यु हो चुकी थी। इसी तरह के मामले उनकी और भी 6 गायों के साथ हो चुके हैं। लेकिन इन सभी गायों की मृत्यु का क्या कारण है अभी तक पता नहीं लग पाया है ।
कोरोना महामारी के इस दौर में बलकार सिंह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के तौर पर कार्यरत थे । लेकिन कोरोना महामारी में स्कूल बंद हो जाने के कारण उन्होंने गाय पालन का व्यवसाय शुरू किया। लेकिन इस तरह हो रही गायों की मौत से उनको भी लाखों रुपए का चपत लग चुकी है ।लेकिन विभाग की तरफ से कोई भी समाधान और ना ही कोई सहायता उन्हें दी गई है।
इस इस मौके पर पूर्व प्रधान बलवीर राकेश कुमार, करण सिंह सुरेश सिंह राकेश सिंह आदि पशुपालक उपस्थित थे।
इस विषय पर जब उपनिदेशक पशुपालन विभाग धर्मशाला संजीव धीमान से बात की गई उन्होंने बताया कि मामला आप के माध्यम से मेरे ध्यान में आया है। मैंने अपने अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच करने के आदेश दिए हैं।
