
कांगड़ा, राजीव जसवाल
उपमंडल कांगड़ा के विद्युत सहायक अभियंता संजीव रात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली के बिल मीटर की डिस्प्ले में दिखाई दे रही रीडिंग को बोर्ड द्वारा उनकी वेबसाइट पर बनाए गए लिंक में डालकर स्वयं अपना बिल बना सकते हैं, वेबसाइट का लिंक है: https://www.hpseb.in/TrustBasedBilling/TBBHome
संजीव रात्रा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के समय में भी सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वह उपरोक्त लिंक पर अपने घर बैठ कर ही अपना बिल तैयार करके ऑनलाइन भुगतान करें, विद्युत परिषद उप मंडल कांगड़ा की ओर से उन्होंने सभी उपभोक्ताओं की सुरक्षा की कामना व सहयोग की अपील की है।
