एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा के दिशा निर्देश के तहत शुक्रवार को राजा का तालाब के मुख्य बाजार,गांधी चौक व अस्पताल मार्किट को अग्निशमन विभाग द्वारा पूर्णतः सैनिटाइज किया गया

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब/अनिल शर्मा :-

उपमंडल में लगातार हो रही कोरोना मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा के दिशा निर्देश के तहत शुक्रवार को राजा का तालाब के मुख्य बाजार,गांधी चौक व अस्पताल मार्किट को अग्निशमन विभाग द्वारा पूर्णतः सैनिटाइज किया गया। इससे पहले अग्निशमन विभाग ने रैहन, फतेहपुर, धमेटा,खटियाड़ बाजार को भी सैनिटाइज किया गया।

वहीं ग्राम पंचायत नेरना प्रधान सुशील कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने अलग से पँजासरा,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के आस पास के परिसर, धमाँ, सूजल, नेरना, जाझवाँ,पंचायत घर, कानूनगो दफ्तर, डाकघर गली, सीएचसी राजा का तालाब और बांसा दा मोड़ को पूर्णतः सैनिटाइज किया गया।इस अवस पर पंच जगदेव जग्गू, महिंदर सिंह, रजनीश पठानियां, रवि लाल, सेठू जसरोटिया शामिल रहे।

इस बीच मीडिया के साथ बातचीत के दौरान एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने लोगों से अपील की है कि पॉजिटिविटी फैलाएं तथा लोगों की मदद करें।

इसी के साथ उन्होंने अपना पर्सनल नंबर भी जनता से शेयर किया कि जब चाहे जनता मुसीबत में कॉल करें मै तभी हाजिर हो जाऊंगा। इसके साथ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ का नंबर भी शेयर किया।कहा कि जब चाहे मदद के लिए कॉल कर सकते हैं। प्रशासन जनता की सेवा में हर संभब मदद के लिए तैयार रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...