कोरोंना महामारी में निजी स्कूलों द्धारा अधिक फीस बसूलने के कारण अभिभावकों ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की दिलचस्पी दिखाई

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

कोरोंना महामारी के इस दौर में स्कूलों के बंद होने से सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों की पढाई पर पड़ा है ! ज्यादातर निजी स्कूलों द्धारा अधिक फीस बसूलने के कारण अभिभावकों ने अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने के बजाय सरकारी स्कूलों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई !

इसका ताजा उदाहरण सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पौंटा के अंतर्गत राजकीय मॉडल केंद्र प्राथमिक पाठशाला बग-पौंटा ने सभी निजी स्कूलों को पछाड़ते हुए समूचे विधानसभा क्षेत्र ही नही बल्कि पुरे मंडी जिला में अलग ही मिशाल कायम की है ! स्कुल प्रबंधन ने पढाई के साथ –साथ पुरे विधानसभा क्षेत्र में बच्चों की अधिक संख्या होने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है ! इस बक्त स्कुल में 175 बच्चे कोरोना काल में भी घर बैठे गूगल मीट एप्प द्धारा शिक्षा ग्रहण कर रहे है !

जानकारी देते हुए मॉडल केंद्र प्राथमिक पाठशाला बग-पौंटा के मुख्याध्यापक चेत सिंह ठाकुर ने बताया की कोरोना महामारी फैलने के कारण स्कुल बंद होने से बच्चों की पढाई ज्यादा प्रभावित हो रही है तो समस्त स्टाफ के सहयोग से गूगल मीट एप्प द्धारा पढ़ाने का प्लान तैयार किया गया ! कुछ बच्चे जो बाहरी प्रदेशों से आये थे वो सभी अपने अपने घरों को चले गये है ! वो सभी बच्चे भी गूगल मीट एप्प द्धारा पढाई कर रहे है !

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी अमर नाथ राणा भी आज प्रात: साढ़े 7 बजे राजकीय मॉडल केंद्र प्राथमिक स्कुल बग-पौंटा के चतुर्थ श्रेणी के बच्चों से गूगल मीट के द्धारा जुड़े और एक घंटे तक उन्होंने कक्षा में करबाये जा रहे कार्य और पढाई का निरिक्षण किया ! शिक्षको और बच्चों को उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बताई !

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी अमर नाथ राणा ने कहा की अन्य स्कूलों के अध्यापकों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और सभी को गूगल मीट एप्प द्धारा बच्चों को पढ़ाना चाहिए ! जो स्कुल गूगल मीट एप्प द्धारा बच्चों को पढ़ा रहे है ! उन सभी से गूगल मीट एप्प द्धारा जुड़ कर पढाई का निरिक्षण किया जायेगा !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...