किडनी रोग से ग्रसित ग्राम पंचायत कबाड़ी की निशा देवी नगरोटा प्रशाशन द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता से प्रसन्न

--Advertisement--

Image

नगरोटा, बगबा, राजीव जसबाल

किडनी रोग से ग्रसित ग्राम पंचायत कबाड़ी की निशा देवी नगरोटा प्रशाशन द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता से प्रसन्न नज़र आ रही है। किडनी रोग से ग्रसित निशा देवी का डायलिसिस क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला में चल रही है जिसके लिए सप्ताह में दो बार उन्हें धर्मशाला सुबह सात बजे पहुचना पड़ता है ।

निशा देवी ने बताया की उनके पति चोट के कारण चलने फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे उनके परिवार के भरण पोषण का बोझ उनके बेटे पर है , लोकडाउन होने के बाद उन्हें डायलीसिस के लिए धर्मशाला पहुंचने की चिंता सताने लगी थी ।ऐसे में उन्होंने नगरोटा बगवां प्रशाशन से सम्पर्क साधा जिस पर प्रशाशन द्वारा न केवल उन्हें डायलीसिस के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध करवाया गया बल्कि उनके जाने और लाने के लिये मानवीय सहायता भी उपलब्ध करवाई गई ।

निशा देवीं ने बताया कि आज जब वह डायलिसिस करवाकर वापिस अपने घर पहुंची तो तहसीलदार श्री कुलताज सिंह के नेतृत्व में प्रशाशन के लोग उनका हाल चाल जानने के लिये उनके घर पहुचे और हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया जिससे वह बहुत प्रसन्न है हैं और प्रशाशन का धन्यबाद करती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...