कांगड़ा में अब फल-सब्जियों के दामों की लगानी होंगी रेट लिस्ट

--Advertisement--

Image

काँगड़ा,राजीव

जिला कांगड़ा में कोरोना कर्फ्यू के बीच फल-सब्जियों के मनमाने दाम वसूलने की सूचनाएं मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। कर्फ्यू के चलते एकाएक दुकानदारों ने फल-सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।

इतना ही नहीं दुकानों के बाहर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की जा रही है। उपायुक्त कांगड़ा ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए सबंधित विभाग को दुकानों का औचक निरीक्षण करने के लिए कहा है। साथ ही दुकानदारों को भी रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि सुनिश्चित किया जाए कि दुकानों में अधिक दाम न वसूले जाएं तथा इस तरह का मामला सामने आता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...