*संक्रमित माँ के शव को अकेले कंधे पर उठा अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया।*

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव

जिला काँगड़ा की पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत पड़ती पंचायत भंगवार में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया है जहां एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जब इसकी सूचना लोगों को मिली तो  उस मृतका को  चार कंधे भी नसीब नहीं हुए। मृतक महिला के बेटे ने अकेले शव को कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार के श्मशान घाट पहुंचाया। जानकारी के लिए बता दे कि मामला भंगवार पंचायत का है तथा जिस संक्रमित महिला की मृत्यु हुई थी वह पूर्व प्रधान रह चुकी थी।  जब संक्रमित महिला को श्मशान पहुंचाने के लिए कोई आगड नहीं आया तब एक बेटा शव को अपनी पीठ पर रखकर श्मशान की ओर निकल पड़ा।वहीं उसके पीछे डेढ़ साल के बच्चे को उठाये व दूसरे हस्त में अंतिम संस्कार की सामग्री लिए उसकी पत्नी चली हुई थी।

*पंचायत प्रधान के बोल*
इस बारे में पंचायत प्रधान सुरम सिंह ने बताया कि वे खुद बीमार थे इसलिए वे उनके घर नहीं जा सके। प्रशासन से भी बात की थी व पीपीई किट  ओर सम्भव सहायता परिवार को दी जाए। परन्तु मृतिका के बड़े बेटे ने कहा कि पीपीई किट रिश्तेदार ला रगे है। उन्होंने जब ट्रैक्टर वालों से शव उठने बारे बात की तो बजने तब भी मना कर दिया। गाँव वालों ने मदद की है व जंगल मे लकड़ियां काटने हेतु गए थे। वीर सिंह ने अकेले शव ले जाने का जल्दवाजी में फैसला लिया ।यह भी नही बताया कि शव को कोई कंधा नहीं लगा रहा नहीं तो हम कुछ करते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...