पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा,जसूर के दो लोगों ने प्रशासन को सौंपी दवाईयां

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सही मायनों में सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान किसी भी रूप में जरूरतमंद के लिए की गई सेवा उसके लिए संजीवनी बन सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए कुसी न किसी रूप में अपने हाथ आगे बढ़ाए।

आज मंगलवार को जसूर के दिनेश कुमार जसरोटिया तथा राजन कुमार शर्मा ने कोरोना संक्रमण के ईलाज में प्रयोग की जाने वाली लगभग 9100 गोलियां एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर को भेंट की। उन्होंने इन सभी दवाइयों को बीएमओ डॉ नीरजा गुप्ता को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि यह सभी दवाईयां कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दवाईयों को होम आइसोलेशन में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी नूरपुर उपमंडल की दो फर्मों ने प्रशासन को 33 ऑक्सीजन सिलिंडर भेंट किए थे।

सुरेन्द्र ठाकुर ने सभी लोगों विशेषकर पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों सहित सभी गैर सरकारी संगठनों से संकट के इस समय में आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए भी आगे आने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...