धावक हरमिलन बैंस को सिंथेटिक ट्रैक देगा नई उड़ान, प्रतिभा को निखारने के लिए लाकडाउन में अभ्यास की दी अनुमति

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में धाक जमा चुकी धावक हरमिलन बैंस के सपनों को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला नई उड़ान देगा, कोविड कफर्यू तथा लाकडाउन में भी सरकार तथा प्रशासन ने इस धावक को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सिंथटिक ट्रैक धर्मशाला में सप्ताह में छह घंटे की अनुमति अभ्यास के लिए प्रदान की है।

इस के लिए धावक हरमिलन बैंस ने राज्यसभा सांसद इंदुगोस्वामी, जिला प्रशासन तथा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभ्यास के लिए सिंथेटिक ट्रैक की अनुमति मिलने से अब वह बेहतर तरीके से अपने दौड़ के रिकार्ड को सुधार सकती हैं।

साई हॉस्टल धर्मशाला की छात्रा रह चुकी धावक हरमिलन बैंस ने कहा कि 2021 ओलंपिक क्वालिफाइंग मुकाबले की तैयारी कर रही है तथा इससे पहले 25 से 29 जून तक आयोजित होने वाली इंटर स्टेट क्वालिफाइंग मीट में भी भाग लेंगी। हरमिलन बैंस ने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में कई खिताब अपने नाम किए हैं।

जूनियर वर्ग में एशियन रैकिंग में पहला तथा वर्ल्ड रैंकिंग में नौवां स्थान हासिल है।  हरमिलन बैंस ने वर्ष-2016 में वियतनाम में आयोजित 1500 मीटर जूनियर एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, वर्ष-2016 में ही पौलेंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया इसी तरह से वर्ष 2017 में गुंटूर में आयोजित इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

हरमिलन बैंस ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सिंथेटिक ट्रैक बंद किया गया था जिसके चलते उसका अभ्यास के लिए कठिनाई आ रही थी तथा इस बारे राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से संपर्क करके जिला प्रशासन से सिंथेटिक ट्रैक के लिखित तौर पर अनुमति मांगी गई जिस पर उपायुक्त राकेश प्रजापति ने जिला खेल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...