कोरोना कर्फ्यू जनहित में सही फैसला-साधु राम राणा

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयंम

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोनावायरस की चेन ब्रेक करने के लिए जो कोरोना कर्फ्यू घोषित किया गया है । वह जनहित में सही फैसला है । यह बात ग्राम पंचायत डोल भटहेड के पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उप प्रधान साधु राम राणा ने कोटला में कहे । उन्होंने कहा कि इस में छोटे स्तर के कारोबारियों को एका एक वित्तीय झटका लगा है ।

छोटे स्तर के व्यवसायिक काम धंधा करने वाले जैसे मकैनिक, दर्जी ,बेकरी, मोची , खोखा ,रेड़ी फड़ी आदि को बंद की बहुत अधिक मार पड़ेगी। विवाह शादीयों का सीजन होने के कारण टेलरिंग का काम करने वालों के पास कपड़ों की सिलाई कढ़ाई का बहुत सा काम अधूरा पड़ा हुआ है । और कपड़े एवं मनियारी की दुकानों पर भी विवाह शादीयों के संबंध में बहुत सी खरीददारी करना पड़ती है।

टेंटहाउस डीजे ब्यूटीपार्लर बैंड बाजा आदि का धंधा भी चौपट हो जाएगा । अतः कर्फ्यू के कारण छोटे स्तर पर बंद होने वाले कारोबारियों को दिल्ली सरकार की तर्ज पर हिमाचल सरकार भी वित्तीय सहायता देने की घोषणा करे । ताकि छोटे स्तर के कारोबारियों को अपने रोज़मर्रा खर्च की भरपाई पूरी करने में मदद मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...