लोहारपुरा पंचायत में थ्रेशिंग के दौरान इकट्ठी की गई गेंहू में लगी आग

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर ब्लॉक की लौहारपुरा पंचायत में किसान अरुण पठानिया के खेत में गेंहू की थ्रेशिंग करते समय इकट्ठी की गई गेहूं में आग लगी गई। जिससे उनकी 16 कनाल खेत की फसल जलकर राख हो गई।आग इतनी प्रबल थी कि किसान परिवार चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया और देखते देखते उनकी छः महीने की कमाई आंखों के सामने स्वाहा हो गई।एक तो पहले से ही सूखे की मार थी और ऊपर से इस तरह आगज़नी की घटना किसानों की कमर तोड़कर रख देती है।

प्रभावित किसान अरुण पठानिया ने बताया कि जब वो थ्रेशिंग कर रहे थे तो अचानक थ्रैशर से चिंगारी निकली, जो इकट्ठी की गई गेंहूँ के ढेर पर गिरी।इससे वहां एक दम आग लग गई।आग इतनी प्रबल थी कि जब तक वो कुछ कर पाते तब तक आग ने 16 कनाल रखी गेहूं को जला कर राख कर दिया।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि हमारा सरकार से आग्रह है कि उन्हें हुए नुकसान को लेकर सरकार आर्थिक राहत प्रदान करे मुआवजा दे।

मौका देखने आए लौहारपुरा पँचायत प्रधान कृष्ण हीर ने कहा कि किसान के लिए छः महीने के।मेहनत का फल उसकी फसल ही होती है लेकिन जब इस तरह की घटनाएं हो तो किसान हताश और बेबस नजर आता है।उन्होंने भी सरकार से प्रभावित परिवार को सहायता देने की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...