अपनी बहन के घर समारोह में शिरकत करने गई महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को लगाई आग

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पंचायत समलेऊ में अपनी बहन के घर समारोह में शिरकत करने गई महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा दी। आग बुझाते उसका भतीजा भी झुलस गया। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान थी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला की पहचान राज कन्या पत्नी महिंद्र सिंह निवासी मझधार के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों से अपनी बहन के घर समलेऊ में रह रही थी। मंगलवार सुबह अचानक उसने रसोई घर से मिट्टी का तेल निकालकर अपने ऊपर छिड़का और आग लगा ली।

उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका भतीजा रोहित पुत्र तिलक राज निवासी समलेऊ वहां पहुंच गया, जिसने आग को बुझाया। आग बुझाते-बुझाते उसके हाथ भी बुरी तरह से झुलस गए। इतनी देर में अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया गया।

उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि रोहित को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत पीएचसी में पुलिस की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैैं। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...