बाप बना हैवान, 2 बेटियों को बनाया हैवानियत का शिकार

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

मंडी जिले की संधोल तहसील की एक पंचायत में कलियुगी बाप ने अपनी ही 2 बेटियों को हवस का शिकार बना डाला। जानकारी के अनुसार रविवार को 17 व 19 वर्षीय सगी बहनों ने चाइल्ड हैल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बाप उनके साथ अवैध संबंध बनाता है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन हैल्पलाइन से एक टीम छानबीन के लिए संधोल पहुंची और इन लड़कियों ने मामले को पुलिस व टीम के समक्ष रखा।

पुलिस ने आरोपी बाप को हिरासत में ले लिया है जबकि लड़कियों को संधोल चिकित्सालय में मेडिकल करवाने भेजा है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी जल शक्ति विभाग में कार्यरत है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चाइल्ड लाइन अधिकारियों की ओर से मिली शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 376 व 506 और 4 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...