covid-19 के चलते जनता को ध्यान में रख कर प्रदेश सरकार कड़े कदम उठाए-केवल सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा, करोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन ने प्रदेश में रौद्ररूप धारण कर लिया है । जिससे प्रदेश की जनता को ध्यान में रख कर प्रदेश सरकार कड़े कदम उठाए। जिससे इस संकट की घड़ी में जनता का ख्याल रखा जाए। पठानिया ने जनता से अपील की है कि सरकार के नियमो की ईमानदारी से पालन करे और अपने आप को सुरक्षित रखे।

पठानिया ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिस हिसाब से दिनप्रतिदिन covid-19 के मामले बढ़ रहे हे।तो प्रदेश सरकार  राज्य के होटल व्यबसाइयो ,छोटे ब्यपारियों, दुकानदारों जो बिल्कुल बन्द रहेगी ,टेक्सी चालको,ओर दिहाड़ी दार मजदूरों ओर प्राइवेट बस चालको ओर मालिको को राहत पैकेज निर्धारित करके ओर जनता की रोजमर्रा चीजों को छोड़ कर प्रदेश में  लॉक डॉन लगा दिया जाए। जिससे लॉक डॉन के दौरान किसी को मुशिकल का सामना न करना पड़े।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की चिंता करती है और करती आएगी।प्रदेश की जनता को सुखसुविधा प्रदान करना सरकार और राजनीतिक दलों का प्रथम कर्तब्य है।

पठानिया  ने कहा कि काँग्रेस पार्टी अपने स्तर पर भी जनता के दुखदर्द के साथ है।जनता सरकार के दिशा निर्देशों का ईमानदारी से पालन करे जिससे खुद,परिवार ,गाँव ,जिला और प्रदेश को इस भयंकर बीमारी से दूर किया जाए।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने करोना वायरस के बक्त भी आगे आ कर जनता की सेवा की ओर अब फिर से गाँव गाँव मे आपदा प्रबंधन कमेटीयो को आगे आने के लिए आह्वान किया है।

पठानिया  ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सरकार को जो सुझाब दिया है कि देश की सरकार को जो सुझाब दिया है की

देश मे 18 साल से ऊपर हर ब्यक्ति को बेक्सिन की डोज लगाई जाए। उसका समर्थन करता हूं।और इस बीमारी से लड़ने के लिए देश की सरकार को बेक्सिन की रफ्तार बढ़ानी चाहिए।जिससे देश की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करे।पठानिया ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक ईमानदारी से इस भयंकर बीमारी से लड़ने के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...