पार्कों और खेल के मैदानों में भीड़ एकत्रित होने पर धारा 144 के अंतर्गत होगी कार्यवाही

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी का प्रभाव बहुत अधिक बढ़ चुका है, कोरोना महामारी के दूसरी लहर में मृत्यु दर पहले के मुकाबले कई गुना अधिक है।

लोगों का जीवन बचाना सबसे पहली प्राथमिकता है, इसी के चलते एसडीम कांगड़ा ने आज कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों और खेल मैदान में भीड़ एकत्रित होने पर धारा 144 के अंतर्गत कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्को और खेल के मैदानों में सुबह और शाम के समय इतनी भीड़ एकत्रित देखी जा सकती है, जो कोरोना महामारी को और भी बढ़ा सकती है।

जिससे पार्को और खेल के मैदानों में खेलने वाले बच्चों और घूमने वाले लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।, इसी के चलते यह निर्देश जारी किए गए हैं।

यदि कोई इन निर्देशों की अवहेलना करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध धारा 144 के अंतर्गत पुलिस कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने सभी से अपील की है, यह समय मिलकर काम करने का है। मिलकर ही इस महामारी को हराया जा सकता है। कृपया सभी अपना अपना सहयोग दें। बिना किसी कारण के घर से बाहर ना निकले। कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...