कोरोना काल में प्रोत्साहन राशि के लिए तरस रही आशा वर्कर्स

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर काम कर रही हैं पूरे प्रदेशभर की आशा वर्कर्स 2020 को जब कोरोना जैसी महामारी देश , प्रदेश में चरम सीमा पर थी तब भी आशा वर्कर्स ही हैं जो घर घर जाकर सर्वे कर रही थी और आंकड़े जुटा रही थी। तब से लेकर आज तक आशा वर्कर्स अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दे रही हैं। अब भी कोरोना के टीके लगवाने के लिए लोगों को बता रही और कोरोना के टीकाकरण में अपनी सेवाएं दे रही हैं। लोगों की रेजिस्टेशन जैसे काम कर रही हैं।

डेटा ऑनलाइन कर रही हैं, अपना डेटा खर्च कर काम के दिशा निर्देश के अनुसार काम करते हुए भी आशा वर्कर्स को भी प्रोत्साहन राशि मिलती है वह कभी भी समय पर नही मिलती जब काम समय समय पर लिया जाता है तो प्रोत्साहन राशि भी तो समय समय पर मिलनी चाहिए।।  सरकार जो भी घोषणा करती हैं उनको समय पर पूरे प्रदेश में लागू भी तो किया जाना चाहिए। ऐसे तो घोषणाएं घोषणा बनकर ही रह जाती हैं हर ब्लॉक में अलग अलग सिस्टम से प्रोत्साहन राशि क्यों दी जाती है जब घोषणा एक सम्मान होती है तो राशि भी सभी ब्लॉक्स में सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार ही डालनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के सभी ब्लॉक्स में हर महीने की पांच से 10 तारीख तक प्रोत्साहन राशि और मानदेय मिल जाना चाहिए। जैसे बाकी के कर्मचारियों का वेतन हर महीने की 10 तारीख से पहले पहले उनके अकॉउंट में पड़ जाती है। वैसे ही आशा वर्कर्स का भी हक़ बनता है कि उनको भी प्रोत्साहन राशि समय अनुसार दी जाए।

आशा वर्कर्स गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में से चयनित की गई है। जिनमें से बहुत सी आशा वर्कर्स विधवा हैं। जिनकी आय का एकमात्र सहारा यह प्रोत्साहन राशि ही हैं। अगर यह भी समय पर न मिले तो कितनी आर्थिक समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। सरकार से यही प्रार्थना है कि सभी को एक निर्धारित समय अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...