कोरोना राहत कोष के लिए शांता कुमार ने दिए एक लाख रुपये

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव जस्वाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कोरोना राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेजा है। उन्होंने कहा, कोरोना दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बकौल शांता, जितने अधिक लोग घर पर रहेंगे, उतनी ही यह वैश्विक महामारी कम होगी। उन्होंने महामारी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना की है। नियम निभाने के लिए सख्ती आवश्यक है।

कहा कि अब कहीं भी किसी प्रकार का समारोह न होने दें और जहां समारोहों के आयोजन के लिए स्वीकृति दी जाती है वहां नियमों का कड़ाई से पालन हो। शांता ने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं भी कम नहीं हो रही हैं। सड़क हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करना है। केंद्र सरकार ने इस बाबत नया कानून बनाया है और इसे मुख्यमंत्री शीघ्र प्रदेश में भी लागू करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...