राजेश सहोत्रा बने नूरपुर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

राजेश सहोत्रा नूरपुर उपमंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नए अध्यक्ष होंगे। नूरपुर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार को बीते दिनों महासंघ का जिलाध्यक्ष चुना गया था जिस कारण नूरपुर उपमंडल इकाई का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था।

वीरवार को महासंघ की बैठक खंड विकास कार्यालय में जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई,  बैठक में अश्वनी कुमार ने राजेश सहोत्रा को नूरपुर उपमंडल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। राजेश सहोत्रा ने इस मौके पर उन्हें अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सहित महासंघ के समस्त नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी इमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। राजेश सहोत्रा ने कहा कि महासंघों हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ती रहेंगी।

कर्मचारियों की जो भी मांगें लंबित हैं उन्हें पूरा करवाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है, उन्होनें कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ है सरकार की हर गतिविधि को धरातल तक पहुचांने का कार्य करता है.

पहले भी वैश्विक महामारी के समय कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा था और इस समय भी सरकार के साथ खडा है, उन्होने कहा कि कि कर्मचारी तन मन ओर धन से सरकार के साथ है लेकिन सरकार को भी कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करना चाहिये, ताकि कर्मचारी का मनोबल न टूटे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...