धर्मशाला में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, दिन में हुई रात

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

धर्मशाला में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से दिन में ही रात हो गई। मौसम ने एकाएक ऐसी करवट ली और रात सा अंधेरा हो गया। जिससे वाहनों को भी लाइट जलाकर चलाना पड़ा। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम में ठंडक आ गई। मूसलाधार बारिश ने बरसात का रिकार्ड तोड़ दिया है। नदी नालों में भी पानी बढ़ गया है। एकाएक दिन में रात हो गई और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ठंडक बढ़ा दी है।

बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

बेमौसमी बारिश होने से काटी हुई गेहूं की फसल को तो बहुत नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग जाने से किसान परेशान हैं। खनियारा, योल, कस्वा नरवाना, टंग, सालग अंदराड़, उथड़ाग्रा, जदरागल, रमेहड, तंगरोटी, धलू, पटियाला, सेराथाना गांव किसान बाहुल्य क्षेत्र है। यहां अधिकांश किसान खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है । किसान की मेहनत पर पानी फिर गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...