50 रूपए के लिए दुकानदार पर जानलेवा हमला, आरोपी ने तवे और चाकू से किया हमला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर शहर की मेन मार्किट समीप चंपा पार्क के पास स्थित एक दुकानदार पर एक व्यक्ति ने चाकू व तवे से जानलेवा हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया। पुलिस ने बहरहाल घायल व्यापारी के बयान लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेन मार्किट समीप चंपा पार्क के पास स्थित व्यापारी चमन गुप्ता अपनी दुकानदार पर अपने ग्राहकों को निपटा रहे थे कि उसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे पचास रूपये की मांग की।

जिसे उन्होंने थोडी देर बाद आने को कहा। पैसे मांगने वाला व्यक्ति वहां से गया और तुरंत चाकू तथा तवा लेकर आया और व्यापारी चमन गुप्ता पर पहले तवे से सिर पर प्रहार किया। उसके बाद चाकू से चमन गुप्ता पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। जिससे चमन गुप्ता के शरीर पर चोट के निशान पड गए है।

हालांकि चमन गुप्ता ने भी अपना बीच बचाव का प्रयास किया। चमन गुप्ता के परिजनों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से टेस्ट व प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया गया। चमन गुप्ता ने कहा कि उनकी उस व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने पुलिस से हमलावर व्यक्ति को गिरफतार करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...