HRTC ने सवारियां न होने के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ व पठानकोट के आठ रूट किए बंद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

कोरोना महामारी के कारण जहां समूचा विश्व परेशानी में है वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम भी इससे अछूता नहीं है। सवारियां न होने के कारण HRTC को अपने आठ रूट बंद करने पड़े हैं। कोविड-19 के कारण जहां बीते वर्ष बसें यातायात के लिए पूरी तरह से बंद करके करोड़ों रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। इसी तरह से अब यात्रियों की संख्या कम होने के कारण आठ लंबे रूट HRTC ने बंद कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए जाने वाली आठ वोल्वो, सेमी डिलक्स व सामान बस रूटों को बंद किया है। इनमें शाम पांच बजे बैजनाथ से नोएडा, सुबह पांच बजे चलने वाली बैजनाथ से पठानकोट, सुबह छह बजे भडोल से पठानकोट, शाम छह बजे बीड़ से दिल्ली, साम चार बजे चामुंडा से दिल्ली, शाम छह बजे धर्मशाला से दिल्ली, सुबह साढ़े पांच बजे पालमपुर से चंडीगढ़ व सुबह पांच धर्मशाला से दिल्ली शामिल हैं।

बीड़-दिल्ली बोल्वो, धर्मशाला दिल्ली, पालमपुर चंडीगढ़, धर्मशाला दिल्ली वोल्वो बसें इन रूटों पर जाती थी। इन्हें बंद किया है। वहीं, HRTC के RM पंकज चड्डा ने बताया कि सवारियां कम होने के कारण इन रूटों को बंद किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...