गाय को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी जीप, चालक घायल

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

सराज विधानसभा क्षेत्र के देजी गांव में एक बोलेरो गाड़ी गाय को बचाने के चक्कर में पहाड़ से 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। हादसा सुबह के वक्त हुआ है।

जीप चालक जोगेंद्र निवासी सुंदरनगर सुबह डेजी में एक ठेकेदार के मजदूरों को छोड़ने के लिए गया था। वापस आते वक्त मोड़ के पास एकाएक ही गाड़ी के आगे गाय आ गई। जोगेंद्र द्वारा एकदम से ब्रेक लगाने पर वहां पड़ी रेत पर गाड़ी स्किड हो गई और सड़क से 20 मीटर नीचे पलटकर गिर गई।

हादसे में चालक को अधिक चोटें नहीं लगी है। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने गाड़ी को गिरता देख तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले गए जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...