टंकी में रहने वाले जिया लाल बीपीएल में शामिल, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

आखिरकार जियालाल को गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की सूची में शामिल कर दिया गया है। हालात से मजबूर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी की कुठेड़ पंचायत के राइरेड़ निवासी जियालाल पत्नी और बच्चों के साथ पेयजल टंकी में गुजर-बसर करने के लिए मजबूर थे।

बीडीओ आनी जीसी पाठक ने बताया कि जियालाल के परिवार को बीपीएल सूची में शामिल कर दिया गया है। अब इस सूची में शामिल होने के बाद जियालाल के परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अब सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से जियालाल के घर का निर्माण कार्य की तैयारी भी कर ली गई है। सरकार के वित्तीय सहयोग और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से विभिन्न प्रकार की मदद से जियालाल का घर जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि आनी की कुठेड़ पंचायत के राइरेड़ निवासी पानी की टंकी में रहने वाले जियालाल और उनके परिवार की दयनीय हालत सामने आने पर प्रशासन ने उसकी हर संभव मदद का भरोसा दिया था, जो अब शुरू हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...