वीरता में कांगड़ा मार्ग पर इलेक्ट्रिक शोरूम में लाखों रुपये की चोरी, टूटे ताले नहीं हुए बरामद

--Advertisement--

Image

काँगड़ा,राजीव जस्वाल

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत वीरता में मुख्य सड़क पर स्थित एक इलेक्ट्रिक शोरूम के गोदाम में चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलेक्ट्रिक शोरूम के मालिक अक्षत कपूर ने बताया जब वह मंगलवार सुबह शोरूम में पहुंचे तो शटर के ताले ही गायब थे। अंदर जाने पर मालूम पड़ा कि उनके गोदाम से एलईडी इनवर्टर बल्ब की 10 पेटी सहित रखी नकदी गायब थी। जिसकी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शोरूम मालिक ने लाखों में नुकसान की आशंका व्यक्त की है।

मौके पर तफ्तीश करने पहुंचे पुलिस के जांच अधिकारी एएसआइ सतीश कुमार ने बताया चोरी के मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पूछताछ एवं जांच के उपरांत ही चोरी में हुए नुकसान की पुष्टि की जा सकती है। फिलहाल मामले की बारीकी के साथ छानबीन की जा रही है। मौका पर शटर के टूटे ताले बरामद नहीं हुए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दुरगेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

दुरगेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता...

द्रंग की प्राकृतिक नमक खदान का खुलेगा ताला, IBM ने माइनिंग प्लान को दी मंजूरी

मंडी जिले के द्रंग की प्राकृतिक नमक खदान में...