नगर निगम मंडी नव निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो रिपोर्ट

नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय सभागार में आयोजित एक सादे किंतु गरिमा पूर्ण समारोह में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।

दीपाली महापौर, वीरेंद्र बने उपमहापौर
शपथ ग्रहण करने के उपरांत महापौर एवं उपमहापौर पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में वार्ड नम्बर 13 थनेहड़ा की दीपाली जसवाल सर्वसम्मति से नगर निगम की मेयर चुनी गईं। उपमहापौर के पद के लिए वार्ड नम्बर 2 पुरानी मंडी के वीरेंद्र भट्ट भी निर्विरोध चुने गए।

जलशक्ति मंत्री ने दीं शुभकामनाएं
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने महापौर, उपमहापौर सहित सभी पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भारी जन-समर्थन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने भी महापौर, उपमहापौर सहित सभी पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार दूरदर्शी सोच के साथ विकास गतिविधियों को कार्यान्वित कर रही है, ताकि वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढि़यां भी इससे लाभान्वित हो सकंे। मंडी के नियोजित विकास को मास्टर प्लान बना के काम करें। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं के अनुरूप विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम के प्रबुद्ध मतदाताओं ने योग्य जनप्रतिनिधियों को चुना है, जिससे विकास कार्यों के प्रभावी कार्यान्वयन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास के लिए एक टीम की तरह मिलकर प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...