J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, अब भी हो रही फायरिंग

--Advertisement--

Image

जम्मू, व्यूरो

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में 2-3 आतंकी छुपे हुए थे जिनमें से एक को जवानों ने ढेर कर दिया। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। इलाके में अब भी गोलियों की आवाजें आ रही हैं। सेना ने स्‍थानीय लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के रावलपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। वहीं बताया जा रहा है कि शोपियां एनकाउंटर में मारा गया आतंकी जैश कमांडर सजाद अफगानी हो सकता है, हालांकि सेना अभी शिनाख्त कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...