केंद्र से सीयू को जारी बजट के लिए विधायक विशाल नेहरिया ने किया धन्यवाद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल
केंद्रीय वित्त मंत्रालय से केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए जारी 740.79 करोड़ रुपये के बजट की विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक ने खुशी प्रकट की है। विधायक श्री विशाल नेहरिया जी ने कहा कि यह बजट सीयू भवन का ही निर्माण नहीं करेगा, बल्कि युवाओं के भविष्य के निर्माण के लिए भी यह बजट रास्ता प्रसस्त करेगा।
सीयू के लिए जारी बजट के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी का धन्यवाद किया है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया है।
विधायक श्री विशाल नेहरिया जी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश सीयू परिसर निर्माण के लिए हमेशा से ही प्रयासरत रही है। इसी का नतीजा है कि सीयू के निर्माण के लिए दोनों ही सरकारें एकजुटता के साथ कार्य कर रही हैं।
सीयू के मामले को लेकर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने प्रयास जारी रखा, जबकि केंद्र में केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री डटे रहे। भाजपा हमेशा डबल इंजन की सरकार का नारा देती आई है। सीयू निर्माण का कार्य इसका जीता जागता उदाहरण है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...