338028 ने गटकी पोलियो ड्रॉप्स; नौनिहालों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी’, आज से घर-घर जाकर पिलाएंगे दवाई

--Advertisement--

Image

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

राज्य में पहले दिन 70 प्रतिशत नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। 0 से 5 साल तक के बच्चों को यह दवा दी गई। जगह-जगह पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बूथ लगाए गए थे, जहां पर बच्चों को दवा पिलाई गई। इसके अलावा कई जगहों पर बस अड्डा, सार्वजनिक स्थानोें पर बूथ लगाए गए थे, जहां पर नौनिहालों को दवा दी गई। हिमाचल के 11 जिलों में 4 लाख 82 हजार 898 बच्चों को दवा पिलाने का टारगेट तय किया गया था।

अब दो दिन घर-घर जाकर टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके लिए भी विभाग की और से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली है। पहले दिन हिमाचल में 3 लाख 38 हजार 28 नौनिहालों को दवा पिलाई गई। पिछले साल कोविड काल के चलते बच्चों को पोलियों की दवा नहीं पिलाई गई थी। पिछले साल भी लाखों बच्चे पोलियो की दवा पीने से वंचित रह गए। ऐसे में इस बार पिछले साल के टारगेट को भी जोड़ा गया है और जिलों से लिस्ट तैयार की गई है। राज्य भर में पहले दिन 5509 बूथ तैयार किए गए हैं, जहां पर बच्चों को दवा दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...