अढ़ाई लाख संग गहने ठगे, फिर आबरू लूटी, भाई की शादी के नाम पर महिला बनी शातिरों का शिकार

--Advertisement--

Image

निजी संवाददाता – सरकाघाट

उपमंडल सरकाघाट के बैरा क्षेत्र की एक 32 वर्षीय महिला अपने भाई की शादी करवाने के चक्कर में पैसे और अपनी अस्मत दोनोंं लुटा बैठी। महिला ने अढ़ाई लाख रुपए और सोने के गहने आरोपी महिला को देने के साथ ही एक व्यक्ति पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। महिला ने इस संबंध में सरकाघाट थाने में एक महिला व एक पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा है कि वह गत तीन साल से अपने मायके में रहती है तथा मेहनत-मजदूरी करती है। महिला के अनुसार वर्ष 2019 में उसे एक मोबाइल नंबर 9805895428 से कॉल आई और कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम लता देवी पत्नी राजेंद्र पाल गांव व डाकघर भद्रवाड़ तहसील सरकाघाट बताया।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसका भाई अविवाहित है और लता देवी ने उसका विवाह किसी लड़की से करवाने की बात की और उसके बदले उसे अढ़ाई लाख रुपए नकद व गहनों की मांग की।

इस पर शिकायतकर्ता ने अपने परिजनों से पैसे लिए और महिला को दे दिए। उसके बाद उसने लतादेवी को सोने के गहने भी दे दिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपी महिला शादी करवाने की बात टालती रही। जब दबाब डाला गया तो लता देवी ने शिकायतकर्ता को कहा कि उसके धर्म भाई, जो निजी बस चलाता है, के पास लड़की है और वह उसके साथ जाकर लड़की को ले आए।

शिकायतकर्ता के अनुसार चार फरवरी को लता का भाई उसे रखोटा से सुंदरनगर ले गया और वहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वह एक बार फिर उसे उसी होटल में ले गया और लड़की को लाने की बात की, लेकिन फि र उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उसने लतादेवी को सारी बात बताई तो उसने भी अपने धर्म भाई का पक्ष लिया और शादी करवाने की बात से भी मुकर गई नकदी और गहनों को देने से भी इनकार कर दिया। वहीं, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। दोनों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...