युवक की हत्या मामले के आरोपी कोर्ट में पेश, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर (सुभाष):

पिछले दिनों बिलासपुर जिला के अंतर्गत आते दली गांव में हुए हत्याकांड के 2 आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूरी जानकारी प्राप्त करेगी। ज्ञात रहे कि गत 4 फरवरी को कंदरौर-घागस सड़क पर दली गांव में एक नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक के दोनों हाथ बंधे थे तथा सिर पर चोटों के निशान थे। उसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर निवासी राम यादव के रूप में हुई थी।

पुलिस ने मामले को 24 घंटे में सुलझाते हुए गत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आदीम मोहम्मद के साथ ही फराह खान नामक महिला को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि राम यादव गलत मंशा से फराह को फोन करता था। सबक सिखाने के लिए उसे बिलासपुर बुलाया गया, जहां उसकी हत्या करके शव दली में सड़क से नीचे नाले में फैंक दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...