शहीद तिलक राज युवा क्लब द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ।

--Advertisement--

Image

दुराना: (राजेश कुमार)

जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत धेवा में रविवार को शहीद तिलक राज युवा कलव द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट आयोजन किया गया। विधायक अर्जुन ठाकुर ने शहीद तिलक के पूरे परिवार सहित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।वहीं शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी उनके पिता लाइक राम, माता विमला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कबड्डी टूर्नामेंट में 11 टीमों ने भाग लिया है। जिसमें हारचकिकयां ए, हारचककीयां वी, परगोड़, युवा क्लब देवा,टुडीं,32मील ए,32मील वी,धुलाड़ी , भाली, हरसर देहरी,रैहन ने भाग लिया। जिसमें विनर व रनर टीम को ट्राफी दी जाएगी। इस अवसर विधायक अर्जुन ठाकुर ने इस टूर्नामेंट के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रह कर प्रतियोगिताओं में भाग लेना देश को आगे बढ़ाने में ऐसे ही तत्पर रहना चाहिए। जो कि नशे से दूर रह कर देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करें।

उन्होंने कहा कि धेवा ग्राम वासियों ने खेल मैदान की मांग की थी जिसको वह पूरा करने की घोषणा करते हैं और कल ही इसका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने धेवा स्कूल के कमरों की मांग को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शहीद तिलक राज के गांव धेवा की सेवा करने में तत्पर रहे हैं। जिनका पूरे देश को गर्व है।

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर ब्लॉक नगरोटा सूरियां बीडीसी अध्यक्ष पूजा देवी, धेवा ग्राम पंचायत प्रधान सरोज देवी, उपप्रधान ओंकार सिंह, पूर्व बीडीसी मधुबाला, वार्ड सदस्य सुरिंदर सिंह, युवा क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, एसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश राजू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...