हिमाचल के इस कॉलेज में बिना मास्क विद्यार्थियों से वसूला जाएगा 50 रुपये जुर्माना।

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा कॉलेज में अब बिना फेस मास्क घूमने वाले विद्यार्थियों से 50 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। कोरोना की रोकथाम के लिए कॉलेज प्रशासन ने एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी कर दिया है। इसमें स्पष्ट किया है कि बिना मास्क विद्यार्थी को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सही ढंग से मास्क पहनना होगा। कॉलेज प्रशासन ने स्टाफ को निगरानी के आदेश दिए हैं।

प्राध्यापकों से कहा गया है कि वे एक से अधिक सेक्शन बनाएं, ताकि शारीरिक दूरी के नियम की अनुपालना हो सके। आठ फरवरी से चंबा कॉलेज में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने सैनिटाइजेशन और सिटिंग प्लान की व्यवस्था बना दी है।  चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने बताया कि बिना मास्क व सही ढंग  से मास्क न पहनने वाले विद्यार्थियों को पचास रुपये जुर्माना किया जाएगा। कहा कि इसका एसओपी जारी कर दिया है।

बता दें प्रदेश में सोमवार यानि आठ फरवरी से डिग्री कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगना शुरू होंगी। हर कॉलेज में प्रिंसिपलों और शिक्षकों की ओर से तैयार माइक्रो प्लान के आधार पर विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले कॉलेजों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में भी कक्षाएं लगाई जा सकती हैं।

प्रैक्टिकल वाले विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजाना बुलाने का प्रावधान भी माइक्रो प्लान में किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बीते दिनों सभी कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए कहा गया था। सभी कॉलेजों के प्लान तैयार हैं। प्रिंसिपलों ने कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए प्लान तैयार किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...