बिझड़ी बाजार में नाकाबंदी के दौरान 128 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार।

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो

हमीरपुर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने बिझड़ी बाजार में नाकाबंदी के दौरान 128 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान विवेक शर्मा (28) निवासी धबीरी हमीरपुर, मनोज कुमार निवासी कसोल कुल्लू और केशव राम निवासी भमसोई पनारसा मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बड़सर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर कार्तिकेय गोकुल चंद्रेन ने बताया कि पुलिस ने 128 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़ी गई इस हेरोइन की कीमत भारत में 10 लाख जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रूपये है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...