रेल लाइन के लिए एक हजार रुपए का बजट डबल इंजन सरकार की गौरवपूर्ण उपलब्धि : राणा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो

सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने ऊना हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण के लिए केंद्रीय बजट में 1000 रूपए की राशि का प्रावधान किए जाने को डबल इंजन सरकार की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 16 साल से हमीरपुर की जनता जिस रेल की सीटी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है, वह इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि चारों सांसदों ने बड़े जोर शोर से केंद्र पर दबाव बनाकर इस रेल लाइन के लिए 1000 रूपए का प्रावधान करवा दिया है और इसके लिए चारों सांसद भी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर तक रेल पहुंचाने के लिए 1000 रूपए का प्रावधान होने पर जिला की जनता की खुशी भी देखते ही बन रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले 16 साल से हमीरपुर की जनता को भाजपा द्वारा यहां रेल पहुंचाए जाने का सपना दिखाया जा रहा है और कुछ भाजपा नेता तो इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट करार देते आए हैं।

अब ऐसा लगता है कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट सचमुच में धरती पर उतरने वाला है और भाजपा नेताओं ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए केंद्र से 1000 रूपए की राशि स्वीकृत करवा दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इतनी बड़ी राशि का प्रावधान होने के बाद अब जल्दी ही युद्ध स्तर पर ऊना व हमीरपुर के बीच रेल लाइन बिछना शुरू हो जाएगी और इस मार्ग में पड़ने वाले रेल स्टेशनों का भी अब निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। डबल इंजन सरकार की इस उपलब्धि को इतिहास में दर्ज किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...