मंडी-हमीरपुर के बाद कांगड़ा में 2 मिड-डे मील कर्मी कोरोना पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

मंडी और हमीरपुर के बाद जिला कांगड़ा में भी मिड-डे मील कर्मी कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। ये दोनों मिड-डे मील कर्मी जीपीएस जीएमएस कुकर तहसील रक्कड़ के हैं। बीते दिन 36 लोगों के साथ इनके सैंपल भी लिए गए थे, जिनमें से ये दोनों मिड-डे मील कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग इनकी काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहा है।

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मामला ध्यान में आया है तथा विभाग की टीम काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग में लग गई है। काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के बाद ही लग पाएगा कि कितने लोग इन कर्मियों के संपर्क में आए हैं। वहीं उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि प्रोटोकोल के हिसाब कदम उठाए जाएंगे।

जिला में शुक्रवार को 4 नए मामले 

वहीं जिला में शुक्रवार को 2 स्कूल कर्मियों सहित कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 3 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा के अनुसार झकलेड़ के 45 वर्षीय व्यक्ति, तहसील रक्कड़ के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक स्कूल के 2 कर्मी और धर्मशाला की 48 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अब तक 8225 मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7955 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 64 हैं तथा 204 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...