ब्लॉक समिति कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, भाजपा में खुशी की लहर:

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

जिला परिषद के बाद कांगड़ा बीडीसी पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है जिसके चलते कांगड़ा भाजपा में खुशी की लहर है। अध्यक्ष पद पर बबीता को चुना गया है, जबकि उपाध्यक्ष की कमान अनीता देवी को मिली है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का श्रेय दिया है।

भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा का परचम लहरा रहा है, उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कांगड़ा में विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।

इस अवसर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहा कि भाजपा ने एकजुटता से यह जीत हासिल की है, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि चुनावों में सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने एकजुटता से काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विकासशील नीतियों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। बराड़ ने कहा कि जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग का भी इन चुनावों में पूर्ण सहयोग रहा है।

इस अवसर भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह जीत भाजपा के नेतृत्व की जीत है, उन्होंने कहा कि न सिर्फ कांगड़ा बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत है। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह से जीत दर्ज करेंगे।

वहीं पूर्व में विधायक रह चुके सुरेंद्र काकू और संजय चौधरी ने कहा कि जनता ने उनके पक्ष में फैसला दिया है, काकू ने कहा कि भाजपा की इस जीत में हर कार्यकर्ता का योगदान है। वहीं संजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विकास नीतियों पर प्रदेश की जनता पर मुहर लगाई है जिसके चलते इन चुनावों में भाजपा के अधिक से अधिक उम्मीदवार जीतकर आए हैं। उन्होंने इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वोटर्स की बधाई दी।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नारेबाजी करती रही लेकिन हम अपनी जीत के प्रति आश्वास्त थे। जीत के बाद भाजपा नेताओं ने कांगड़ा शहर में विजयी रैली निकाली और पटाखे फोडक़र जीत का जश्न मनाया।

बबीता अध्यक्ष, अनीता उपाध्यक्ष

25 पंचायत समिति के सदस्यों में अध्यक्ष बबीता को 14 व उपविजेता को 11 मत मिले। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए अनीता को 13 व दूसरे स्थान के उम्मीदवार को 11 मत, जबकि एक मत रद्द हुआ। बबीता घुरकडी वार्ड से विजयी होकर सदस्य बनी हैं, व अनीता दौलतपुर से पंचायत समिति सदस्य जीत हासिल कर आई हैं।

यह गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडालाध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष नीतू दामीर, उत्तम चौधरी, सुरेश छेछा, राजे स्याल, रोशन लाल सिहोत्रा, अबू सैनी, पवना चौधरी, सतीश कुमार, प्रधान जमानाबाद कुलदीप चौधरी, करतार सिंह, सन्नी साहनी के अलावा कई भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...