नूरपुर: चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

पंचायत समिति सदस्यों में आज चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का सर्वसम्मति से चुनाव हो गया।चेयरमैन पद पर कुसुम देवी को और वाइस चेयरमैन पद पर रछपाल पठानिया को पदासीन किया गया।आज वनमंत्री राकेश पठानिया 25 में से 22 पंचायत समिति सदस्यों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम सुरिन्द्र ठाकुर,तहसीलदार सुरभि नेगी और खण्ड विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया।

चेयरमैन पद पर आसीन होने वाली कुसुम देवी भलून वार्ड से है और उपाध्यक्ष पद पाने वाले रछपाल पठानिया बासा वार्ड से है।वनमंत्री राकेश पठानिया ने दोनों को शुभकामनाएं दी।वहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य का दायित्व बनता है कि वो अब जी जान से अपने अपने वार्ड में विकासकार्यों में जुट जाएं ताकि अपनी कार्यशैली से एक अलग छाप छोड़ सकें।

राकेश पठानिया लगातार अपनी राजनीतिक कुशलता से कामयाबी की नई सीढियां चढ़ते आ रहे है।इसका हालिया उदाहरण जहां पहले शहरी निकाय चुनावों में देखने को मिला जिसमें नौ वार्डों में छः वार्ड पर जीत हासिल कर नगर परिषद कमेटी में भाजपा समर्थित कमेटी बनाकर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों अपना कब्जा जमाया वहीं इन पंचायत समिति सदस्य चुनावों में 25 सदस्यों में 22 सदस्य पठानिया के साथ खड़े दिखे।

इससे स्पष्ट है कि विधानसभा चुनावों में जहाँ राकेश पठानिया और मजबूत हुए है वहीं कांग्रेस की जमीनी पकड़ बहुत कमजोर दिखी।ऐसे में पूर्व विधायक और जिला कांगड़ा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय महाजन को पठानिया से पार पाना टेढ़ी खीर साबित होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...