होटल में पुलिस की छापेमारी, चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा, व्यूरो 

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त नजर आ रही है. ताजा मामले में चंबा पुलिस ने चिट्टे के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. इन में से तीन युवक पंजाब और एक आरोपी युवक चंबा से है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान 4 युवकों को 5.5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशे के साथ होटल में ठहरे हुए हैं. पुलिस ने सूचना के आधार पर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है.

अब पुलिस उनसे पूछताछ करके यह जानकारी हासिल करेगी कि आखिर और किन-किन लोगों के साथ इनके तार जुड़े हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि किहार थाना को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग चिट्टे के साथ होटल में ठहरे हैं. पुलिस ने होटल में छापेमारी की और आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पता चला कि तीन युवक पंजाब से हैं और एक स्थानीय युवक भी इनमें शामिल है. पुलिस ने 5.05 ग्राम चिट्टे के साथ चारों युवकों को पकड़ा है और चार दिन के रिमांड पर लिया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...