विशाल नैहरिया ने किया बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ।

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

हि.प्र.राज्य हस्तकला और हथकरघा निगम द्वारा आज एकीकृत डिजाइन और तकनीकी विकास परियोजना प्रशिक्षण केंद्र चामुण्डा में बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विशाल नैहरिया ने किया।

विशाल नैहरिया ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कारीगरों को अच्छी व उन्नत तकनीक का विकास करके वस्तुओं का निर्माण करना है जिससे कारीगरों की आय में वृद्धि होगी और भारत सरकार का ‘लोकल फार वोकल’ का नारा भी सार्थक होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 कारीगरों को तीन माह का बांस शिल्प का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें कारीगर बांस के नए डिजाइन व तकनीक से कई वस्तुओं का निर्माण करेंगे जिसके लिए निगम द्वारा एक डिजाइनर और एक मास्टर क्राफ्ट की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इन कारीगरों को 7500 रुपए प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ता सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, उपाध्यक्ष, हि.प्र. हस्तकला और हथकरघा निगम संजीव कटवाल ने की।

इस अवसर पर निदेशक, कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक चन्द्रभूषण नाग, प्रभारी हि.प्र. हस्तकला और हथकरघा निगम कांगड़ा दीपक पुरी, पंचायती राज संस्थाओं के नवनियुक्त प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...