जहां पूरा देश 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा, बही दूसरी तरफ री पंचायत का एक परिवार पानी के लिए ढेड किलोमीटर दूर जा रहा।

--Advertisement--

Image

स्वारघाट/ बिलासपुर सुभाष चंदेल

आज जहां पूरा देश 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्शोल्लास के साथ मना रहा है वहीं ग्राम पंचायत री गांव री की पालंगरी सन्नाला के दिला राम के परिवार को आज भी ढेड किलोमीटर दूर से पानी का बर्तन सिर पर उठा कर गुजारा करना पड़ रहा है।

जल शक्ति विभाग का कारनामा देखिऐ घर के आंगन में दो पाईप जोड़ कर नल तो लगा दिया लेकिन इसे किस भी तरफ से कनेक्शन देना शायद भूल गया। या यूं कह जाना उचित होगा कि प्रदेश सरकार का हर घर को नल का नारा तो सच साबित हो रहा है लेकिन उसमे जल आए या ना आए इसकी कोई चिंता नहीं है।

दिला राम के परिवार के सदस्यों का कहना है कि जल शक्ति विभाग के छोटे से बड़े कर्मचारी अधिकारी के पास जा जा के तक गए यही नहीं मुख्य मंत्री हेल्प लाइन पर भी शिकायत के ली लेकिन उनकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई है।

उन्हे आज भी डेढ किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोना पड रहा है। दिला राम ने बताया कि वह अति गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता है उसकी इतनी हैसियत नहीं है कि वो कहीं से पानी खरीद कर ला सके।

उधर जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता सुशील कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से मामला सामने आया है पंचायत चुनावों के चलते आचार संहिता लगी थी लेकिन अब यथा शीघ्र उक्त परिवार की समस्या को हल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...