हत्या : पत्नी और सास की हत्या करने के बाद बच्चों के सामने ही शरीर के किये कई टुकड़े

--Advertisement--

Image

व्यूरो 

त्रिपुरा में डबल मर्डर का एक चैंका देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स पर अपनी पत्नी और सास की हत्या करने के बाद अपने बच्चों के सामने ही शरीर के कई टुकड़े कर डाले।

हत्या का यह खौफनाक मंजर देखकर बच्चे सहम गए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद अपने ससुराल में खुद भी जहर खा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना सोमवार को त्रिपुरा के धलाई जिले में घटित हुई। स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को खून से लथपथ और बच्चों को रोते-बिखलते देखने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पश्चिम त्रिपुरा के हपानिया का रहने वाला है और वह दूसरे कमरे में बेहोशी की हालत में मिला।सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर आशीष दास गुप्ता ने कहा हमने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

उसके शरीर में जहर के ट्रेसेस मिले हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। हमले के इरादे का अब तक पता नहीं चल सका है क्योंकि अभी तक हम उससे पूछताछ नहीं कर पाए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी का अगरतला के जीबीपी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बच्चों को धलाई चाइल्ड वेलफेयर अफसर को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...