पौंग झील के पानी में नहीं पाया गया बर्ड फ्लू का संक्रमण, रिपोर्ट आई निगेटिव

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां,

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग बांध क्षेत्र में जहां हजारों प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद अब राहत भरी खबर आई है।

पौंग झील के पानी में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं फैला है। जांच के लिए जल शक्ति विभाग धर्मशाला भेजे पानी के चारों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

लैब में 16 पैमानों पर परीक्षण किया गया और पानी के सभी तत्वों की मात्रा मानक सीमा में आंकी गई। रिपोर्ट का आकलन करने के बाद स्पष्ट हो गया है कि यहां मछलियों में किसी तरह के संक्रमण फैलने का डर नहीं है।

हालांकि, कांगड़ा जिले के देहरा, जवाली, इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में मीट-अंडों के साथ मछली की बिक्री पर प्रतिबंध जिला प्रशासन के अगले फैसले तक जारी रहेगा।

मत्स्य पालन विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया कि हिमाचल में बर्ड फ्लू से मछलियां संक्रमित नहीं हुई हैं। प्रदेश के दूसरे हिस्सों में अभी भी मछली पकड़ी व खाई जा रही है। पानी की रिपोर्ट सामान्य आने के बाद अब सारी आशंकाएं खत्म हो गई हैं।

वन्य प्राणी विभाग की प्रधान मुख्य अरण्यपाल अर्चना शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश में बर्ड फ्लू के संकट पर केंद्र सरकार की एक अहम बैठक में भाग लिया।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में बर्ड फ्लू के और अधिक फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।

इस दौरान अर्चना शर्मा ने मंत्रालय को प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश सरकार के वन्य जीव विंग के बर्ड फ्लू से निपटने के प्रयासों के बारे में भी मंत्रालय को विस्तृत जानकारी दी।

इससे पहले भारत सरकार की ओर से हिमाचल भेजी गई विशेषज्ञों की टीम ने प्रवासी पक्षियों की मौत की स्थिति का अवलोकन करने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...