चंबा के चांजू में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में समाई कार, महिला की मौके पर मौत; चालक गंभीर

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में एक कार करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा विधानसभा क्षेत्र चुराह के चांजू इलाके में देहरा पंचायत के टेपा मोड़ के समीप पेश आया, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार नंबर HP-01D-7491 टेपा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे।

हादसे में बढ़डोल, डाकघर चांजू की रहने वाली पुष्पा पत्नी लोभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार नरेण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक, चंबा विजय कुमार सकलानी के बोल

चांजू क्षेत्र के टेपा मोड़ के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों व अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...